मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया
ग्वालियर (Gwalior) के एक परिवार में उस समय तनाव फैल गया जब एक मां और उसके बेटे ने अपनी बहू से परेशान होकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि बहू उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रही है।
परिवार का आरोप: बहू की प्रताड़ना और महंगे सामान की डिमांड
अतर देवी नामक सास का कहना है कि उनकी बहू उनके बेटे कमल किशोर को उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारती है और अपमानित करती है। परिवार का दावा है कि बहू अक्सर महंगे आईफोन, एयर कंडीशनर और अन्य लक्जरी वस्तुओं की मांग करती है। जब ये मांग पूरी नहीं होती, तो वह आत्महत्या की धमकी देने लगती है और यहां तक कि दो बार फांसी लगाने की कोशिश भी कर चुकी है।
मामले की जांच और परिवार का दावा
मामले में परिवार का आरोप है कि बहू घर का काम नहीं करती, खाना नहीं बनाती और शादी के दौरान मिले जेवरात व अन्य सामान अपने कब्जे में रखे हुए हैं। सास का यह भी आरोप है कि बहू के मायकें वाले उसे भड़काते हैं और परिवार को परेशान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। परिवार ने इन घटनाओं के वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच कर रही है।












